फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामोशी में सिमटा रहा सपा कार्यालय

Mon, 02 Jan 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय का माहौल शांत रहा। अधिकतर सपाई लखनऊ में हैं। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में टीवी पर राष्ट्रीय अधिवेशन की कार्रवाई खामोशी से देखते रहे। कार्यकर्ताओं ने सिर्फ इतना कहा कि जो हो रहा है वह ठीक नहीं है।
विज्ञापन


शीर्ष स्तर पर सपा में चल रहे उठापटक के बीच रविवार को सपा कार्यालय का नजारा बदला हुआ था। जिले के अधिकतर नेता और प्रमुख कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गए हैं। लखनऊ में क्या हो रहा है सब लोगों की नजर उसी पर टिक जाती है। रामगोपाल यादव द्वारा बुलाए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया जाना बहुतों को अच्छा नहीं लगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा के बाद जब उनके समर्थक पार्टी कार्यालय गेट तोड़ कर घुसे उस नजारा देख कर भी यहां के कार्यकर्ताओं ने अफसोस जाहिर किया।

अधिकतर लोगों ने कहा कि जो हो रहा है वह पार्टी के सेहत के लिए ठीक नहीं है। एक सवाल पर पुराने कार्यकर्ता ने कहा कि आज भी बहुत से सपाई मुलायम के साथ हैं। पार्टी एक दिन में इस मुकाम पर नहीं पहुंची है। उनके संघर्षों के बल पर यह मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें