फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलारिया हाउस बना चैंपियन

Fri, 09 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल में खेलकूद समारोह के उद्घाटन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह में सलारिया हाउस चैंपियन बना। वहीं मानेकशॉ हाउस को उपविजेता की ट्रॉफी मिली। दीक्षा राय और राहुल धाले को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों में वर्गों में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को हुई प्राथमिक वर्ग की बकेट बाल रेस में गौरव प्रताप सिंह व सोनी यादव विजेता बनीं। अर्चित गुप्ता व आंचल यादव को दूसरा और गणेश व आयुषी यादव को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में आदित्य प्रताप सिंह व ईशा सिंह पहले, सतीश सिंह व अंजली यादव दूसरे और अभिषेक सिंह व स्नेहा यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में रिचा राय व राहुल गुरुंग ने बाजी मारी। निकिता कुशवाहा व विवेक बनर्जी को दूसरा और विश्वास व शिवांगी को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में अनीश पाठक, राहुल गुरुंग व विवेक बनर्जी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर रिले रेस (बालक वर्ग) में मानेकशॉ सदन अव्वल रहा। सलारिया दूसरे व मनोज पांडेय हाउस तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सलारिया हाउस विजेता बना। मनोज पांडेय हाउस दूसरे व मानेकशॉ हाउस तीसरे स्थान पर रहा। गोला क्षेपण में सलारिया हाउस प्रथम, धान सिंह थापा हाउस द्वितीय व सलारिया हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले आयोजित समारोह में विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें