फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा श्री ने निवेशकों व कर्मचारियों का जताया आभार

Tue, 14 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहारा परिवार से जुड़े लोगों को संबोधित करते सुब्रत राय - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
आभार यात्रा पर निकले सहाराश्री सुब्रत राय ने सहारा इंडिया परिवार से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा निवेशकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा हमें भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। न्याय किन्हीं वास्तविक व अन्य कारणों से भले देर से मिले पर अंतत: सही न्याय होता अवश्य है।
विज्ञापन


सोमवार को रेलवे स्टेडियम में आयोजित समारोह में गोरखपुर और आसपास से पांच हजार से ज्यादा निवेशक एवं कर्मचारी शामिल जुटे थे। इस मौके पर सुब्रत राय ने कहा कि देश भर के 144 समाचारपत्रों में चार बार विज्ञापन देने के बावजूद सेबी को कुल धन वापसी की मांग मात्र 50 करोड़ रुपये ही मिली है, जबकि सेबी अपने विज्ञापन में यह स्पष्ट कर चुकी है कि धन वापसी की मांग के लिए निवेशकों को अंतिम अवसर दिया गया है। सेबी की ओर से किसी भी स्थिति में कुल धन वापसी 100 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगी, जबकि सहारा अब तक 14 हजार करोड़ दे चुका है और साथ ही 20 हजार मूल्य की अचल संपत्तियों के मूल दस्तावेज भी सेबी के पास हैं।

उन्होंने कहा कि कई और मसले पर सेबी का रवैया द्वेषपूर्ण है। इसके अलावा जिन दो कंपनी रजिस्ट्रारों ने सहारा की दो अन्य कंपनियों को ओएफडीसी जारी करने की अनुमति दी। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर उप महाप्रबंधक ओपी श्रीवास्तव, अशोक राय चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें