फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो किलोमीटर लंबा होगा रुस्तमपुर ओवरब्रिज

Wed, 16 Mar 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने सेतु निगम से तैयार कराया प्रोजेक्ट
विज्ञापन
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए कमिश्नर की पहल पर जीडीए ने रुस्तमपुर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। लेकिन सेतु निगम ने इस ओवरब्रिज के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया है। यह ओवरब्रिज तकरीबन पौने दो किलोमीटर लंबा होगा और ट्रांसपोर्टनगर चौराहे की ओर से पैडलेगंज की तरफ बनेगा।
विज्ञापन


रुस्तमपुर ढाले के पास जाम सबसे बड़ी समस्या है। ट्रांसपोर्टनगर, बेतियाहाता, आजाद चौक, पैडेलेगंज किसी भी तरफ से आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। इससे निजात के लिए जीडीए बोर्ड बैठक में ओवरब्रिज को बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार यह ओवरब्रिज ट्रांसपोर्टनगर चौराहे से तकरीबन 300 मीटर दूर से शुरू होकर रुस्तमपुर ढाले से पैडलेगंज की तरफ तकरीबन 300 मीटर आगे जाकर समाप्त होगा। 

ओवरब्रिज तकरीबन 18 सौ मीटर का होगा इसे ओपन फुटिंग तकनीक से बनाया जाएगा। इससे इसकी निर्माण लागत कम आएगी। उम्मीद है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

दीपक गोविल, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

ओवरब्रिज बनवाने के लिए एजेंसी तय की जाएगी। पुल का खर्च प्राधिकरण उठाएगा। इसके लिए 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया गया है। 50 करोड़ रुपये प्राधिकरण निधि से और 10 करोड़ रुपये अवस्थापना मद से खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिव श्याम मिश्रा, उपाध्यक्ष, जीडीए


  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें