फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः रूसी नागरिक को 10 साल की जेल, भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया था चरस के साथ

Wed, 02 Oct 2019 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायालय ने चरस के साथ पकड़े गए रूसी नागरिक के मामले में सुनवाई करते हुए उसे 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। रूसी नागरिक महराजगंज जेल में बंद है। 

विज्ञापन


न्यायालय में दाखिल पत्रावली के मुताबिक रूसी नागरिक डोनियर विल्डोनों को भारत-नेपाल सीमा पर एक किलो 900 ग्राम चरस के साथ जांच के दौरान पकड़ा गया था। 

विल्डोनो रूस के वोस्टोनिया का निवासी है। सोनौली में तत्कालीन चौकी प्रभारी राजप्रकाश सिंह ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले में सहायक शासकीय अधिवक्ता द्वारा अपर सत्र न्यायाधीश के समक्ष दर्जन भर गवाहों को पेश कर सजा की मांग की गई। 

उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश ललित नरायन झा ने अभियुक्त को 10 वर्ष कारावास के साथ एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें