फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ ताल के रखरखाव को बनेगी वालंटियर फोर्स : डीएम

Mon, 05 Jun 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने रवाना किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रामगढ़ ताल के रख-रखाव के लिए वालंटियर फोर्स बनाई जाएगी। इनकी जिम्मेदारी ताल को आकर्षक बनाए रखने और देखरेख की होगी। प्रशासन स्तर से शीघ्र ही ताल को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सेंटर बनाने की नीति तैयार की जाएगी। रामगढ़ ताल के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ये बातें विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ ताल स्थित लेक व्यू प्वाइंट पर कार्यक्रम में डीएम राजीव रौतेला ने कहीं। उन्होंने कहा कि हम जल के स्रोत के संरक्षण के साथ अगर पौधरोपण करें तो प्रदूषण को बहुत हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले को जोन में बांटकर अलग-अलग इलाकों में सिटी फारेस्ट विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर महानगर पर्यावरण व राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में रामगढ़ ताल के किनारे लेक व्यू प्वाइंट से लगभग तीन किलोमीटर पैदल मार्च निकाला गया। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। इस दौरान मुख्य अतिथि गोरखपुर एंवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. शीराज शाह ने रामगढ़ ताल की महत्ता पर प्रकाश डाला। मार्च में शामिल बच्चे पर्यावरण बचाओ, रामगढ़ ताल को स्वच्छ रखें जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।

संयोजक प्रो. अजय शुक्ल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व ताल को स्वच्छ रखने के लिए आने वाले दिनों में बच्चों के स्लोगनों को छांटकर बुद्धा द्वार से ताल तक जगह-जगह उनके नाम के साथ लगाया जाएगा। विशिष्ठ अतिथि नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि प्रकृतिक जल स्रोतों के रखरखाव के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुमताज खान ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से पीके लाहिड़ी, डॉ. सर्वेश शुक्ला, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, डॉ. कुशहर साहनी, जितेंद्र श्रीवास्तव, एजाज रिजवी, केके सिंह, जितेंद्र द्विवेदी, रवि मिश्रा, अंजू पांडेय, कनक हरि अग्रवाल, आतिंत लाहिड़ी, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें