मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय।
- फोटो : Amar Ujala
एमएमएमयूटी के रोबोटिक क्लब की ओर से इस वर्ष दो दिवसीय रोबोमेनिया का आयोजन तीन मार्च से होने जा रहा है। इसमें लखनऊ, कानपुर, झांसी के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के अलावा एनआईटी की भी टीमें शामिल लेंगी।
एमएमएमयूटी के रोबोटिक क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष रोबोमेनिया का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 3 से 5 मार्च को निर्धारित किया गया है। इसके जरिए प्रदेश के विभिन्न प्रौद्योगिकी संस्थानों की रोबोटिक टीमें अपनी रोबोटिक तकनीक का प्रदर्शन करती हैं। इनमें गोरखपुर से आईटीएम गीडा, बीआईटी गीडा, आईईटी लखनऊ, एचबीटीआई कानपुर, बीआईटी झांसी के अलावा विभिन्न एनआईटी के करीब 1500 से 2000 विद्यार्थी शामिल होंगे।
इसमें टर्निंग, रोबोवार, सरलॉक्स, इलेक्ट्रोटेकेन, बम डिफ्यूजन, लेजर स्ट्राइक, इलेक्ट्रॉनिक चेस, सर्किट विजार्ड, इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स आदि प्रतियोगिताएं होंगी। रोबोटिक क्लब के अध्यक्ष अक्षय गुप्ता ने बताया कि रोबोमेनिया-2017 का उद्घाटन कुलपति प्रो. ओंकार सिंह करेंगे।