फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षिता, अलीशा, दिलीप ने मारी बाजी

Mon, 15 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ मेयर व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोटरी क्लब की ओर से मातृ दिवस पर रविवार को आर्य नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में रोटरी युवा माह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर हुई चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता में अक्षिता, अलीशा और दिलीप ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और हर किसी को माताओं का सम्मान करने को प्रेरित किया। 27 और 28 मई को भी कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


युवा माह के तहत पहले दिन चित्रकला मुकाबले के कनिष्ठ वर्ग में अक्षिता ने पहला, कृष्ण ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि वरिष्ठ वर्ग में अलीशा पहले, अक्षिता दूसरे और नंद किशोर तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह से स्नातक और स्नातकोत्तर वर्ग में दिलीप कुमार प्रथम, शिवम शर्मा द्वितीय और सूरज तृतीय स्थान पर रहे।

रंगोली के कनिष्ठ वर्ग में विजय लक्ष्मी ने पहला, सिद्धि सिंह ने दूसरा और आदित्य पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्नातक और स्नातकोत्तर वर्ग में प्रिया चौहान पहले, मनीष दूसरे और सूरज तीसरे स्थान पर रहेा। इसी तरह से भाषण मुकाबले के कनिष्ठ वर्ग में यश पांडेय प्रथम, अभिनव द्वितीय और सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। स्नातक वर्ग में हर्ष ने पहला, रामेश्वर ने दूसरा और उत्कर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत भूषण, राजीव केतन विनोद सोलंकी, संजय कुमार ने निर्याणकों की भूमिका निभाई। इस मौके पर रोटेरियन महावीर प्रसाद, मंकेश्वर नाथ पांडेय, मनीष जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें