गोरखपुर। सोनौली से गुलाबी शहर जयपुर के लिए जल्द ही रोडवेज बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जग गई है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही वर्ष 2016 में गोरखपुर रीजन के लिए 100 नई बसों की डिमांड भी की गई है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नई बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
गोरखपुर रीजन में गोरखपुर, राप्तीनगर, बस्ती, देवरिया, पडरौना, निचलौल और सिद्धार्थनगर डिपो आते हैं। जहां से लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, दिल्ली आदि जगहों के लिए बसों का संचालन होता है। वर्ष 2016 में मुख्यालय की तरफ से प्रदेश के सभी रीजन से नई बसों का प्रस्ताव मांगा गया था। प्रस्ताव के साथ जिन रूटों पर बसों का संचालन करना है उसका रूट चार्ट बनाकर भेजने का निर्देश भी दिया गया था। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की तरफ से मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में पडरौना से लखनऊ, गोरखपुर से इलाहाबाद तथा देवरिया से दिल्ली के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव सोनौली से जयपुर का है। रीजन से जयपुर के लिए एक भी बस नहीं चलती है।
आगरा से एक बस गोरखपुर के लिए आती है और वही वापस लौटती है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश के अनुसार प्रस्ताव भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोनौली से जयपुर सेवा का संचालन शुरू कराना प्राथमिकता में है। इसे लेकर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई