फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बहन के घर से लौट रहे चाचा भतीजा की सड़क हादसे में मौत

Thu, 19 Dec 2019 01:06 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिध्दार्थनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में सिध्दार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इटवा डुमरियागंज मार्ग पर स्थित नबेलवा गांव के पास हुआ। पुलिस ने गाड़ी व गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सहिजवार गांव निवासी परविंदर पुत्र रामसेवक (23 साल)व उनका भतीजा सोनू पुत्र शिवमंगल (24 साल) बुधवार की सुबह अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से ढेबरूआ थाना क्षेत्र के झकहिया अपनी बहन के यहां रिश्तेदारी में गए थे। रात झकहिया से अपने गांव सहिजवार के लिए निकले थे।

दोनों चाचा भतीजा अभी इटवा थाना क्षेत्र के इटवा डुमरियागंज मार्ग पर स्थित नबेलवा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर यूपी 51ऐडी 6464 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार परविंदर की मौके पर मौत हो गई वहीं भतीजा सोनू बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने घायल अवस्था में सोनू को सीएचसी इटवा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची इटवा पुलिस ने गाड़ी व चालक को कब्जे में लेकर लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा सतेंन्द्र कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया गया है। गाड़ी व चालक को कब्जे में ले लिया गया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें