फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि किशोरी से पड़ोसी ने किया रेप

Sun, 21 Feb 2016 01:22 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर मंदबुद्धि किशोरी को घर में बंधक बनाकर गांव के युवक ने रेप किया। घटना के समय परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। शाम को पीड़ित ने घटना की जानकारी मां को दी तो आरोपी के घरवालों ने उसे थाने जाने से रोक दिया। शनिवार की रात थाने पहुंची किशोरी की मां ने तहरीर दी। एसओ घटना की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार की दोपहर तीन बजे 15 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। गांव का रहने वाला सनी उसके घर में घुस गया। आरोप है कि बंधक बनाकर उसने रेप किया। शाम पांच बजे खेत से काम करके लौटी मां को पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। मामला खुलने पर आरोपी के घरवालों ने उसे थाने जाने से रोक लिया। पीड़ित ने रिश्तेदारों को मामले की जानकारी दी।


शनिवार की रात 10 बजे गुलरिहा थाने पहुंचकर मंदबुद्धि बेटी से रेप करने वाले सनी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ गुलरिहा जयवर्धन सिंह का कहना है कि मंदबुद्धि किशोरी के साथ रेप होने की जानकारी नहीं है। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें