फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दर्शन के प्रति बढ़ी जवाबदेही

Tue, 09 May 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
‌डीएम ऑफिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जनता दर्शन के प्रति डीएम ने अपने मातहतों की जवाबदेही बढ़ाई है। प्राय: किसी न किसी अफसर के अनुपस्थित रहने पर डीएम राजीव रौतेला ने नई व्यवस्था लागू की है। डीएम के जनता दर्शन में जिन अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है, अब उनकी संबंधित विभागों के साथ ही डीएम दफ्तर में भी हाजिरी लगेगी। मंगलवार से यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। इसे लेकर डीएम ने सभी अफसरों को आगाह करते हुए हिदायत दी है कि बिना सूचना के सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लगने वाले जनता दर्शन में गैरहाजिर होेने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अलग-अलग विभागों की समस्याओं के समाधान के लिए फरियादियों को कई दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए डीएम ने करीब दर्जन भर प्रमुख विभागों के अफसरों को कलेक्ट्रेट सभागार में लगने वाले जनता दर्शन में उपस्थित रहने की व्यवस्था बनाई है। अलग-अलग दिन सभी की ड्यूटी भी बांट दी गई है। बावजूद इसके हर दूसरे दिन कोई न कोई अफसर अनुपस्थित हो रहा था। डीएम का कहना है कि इससे फरियादियों को उनके दफ्तर के साथ ही उस दफ्तर के भी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिस विभाग से उनकी समस्याएं जुड़ी रहती हैं। जनता दर्शन में प्रमुख विभागों के अफसरों के एक ही जगह होने पर न केवल फरियादियों को दौड़ लगाने से राहत मिल जाएगी बल्कि छोटे-छोटे मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें