महाराजगंज सौनोली बार्डर पर कस्टम आयुक्त लखनऊ वेद प्रकाश शुक्ला ने बृहस्पतिवार को सीमा शुल्क कार्यालय का निरीक्षण किया। सीमा पर नेपाल से आने जाने वालों सामानों की जांच के साथ तस्करी को रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बताया कि तस्करी की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और विभाग की तरफ से उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा। उन्होंने कस्टम कार्यालय के अभिलेखों की जांच की। साथ ही भारत से नेपाल जा रहे माल सामान के जांच की प्रकिया सहित आयात निर्यात एवं राजस्व के संबंध में जानकारी ली।
कस्टम आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सीमा शुल्क कार्यालय का निरीक्षण किया जा रहा है। सीमा पर तस्करी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर शशांक यादव, अधीक्षक एके द्विवेदी, मेवालाल, के डिक्सन, निरीक्षक वीरेंद्र वर्मा, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।