फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

Sun, 28 Apr 2019 08:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कपरवार गांव निवासी एक युवक ने फेसबुक पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पोस्ट वायरल होने पर रविवार को हियुवा के जिला मंत्री जितेंद्र भारत ने जनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


नगर के पटेल नगर वार्ड निवासी हियुवा नेता जितेंद्र भारत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए एक युवक ने फेसबुक पर गाली लिखते हुए पोस्ट किया है। योगी आदित्यानाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री है। उन पर यह टिप्पणी पूरे प्रदेश की जनता की भावनाओं का अपमान है। 

जितेंद्र ने ट्वीटर पर भी इस मामले से आईजी, डीआईजी, पुलिस कप्तान सहित अन्य अफसरों को अवगत कराया है। सीएम पर हुई टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक फैज अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें