फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करार की समय सीमा खत्म, फिर भी खोद दी सड़क

Tue, 19 Jan 2016 08:05 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करार खत्म होने के बाद भी रिलायंस कंपनी ने 4जी नेटवर्क का केबल बिछाने के लिए बक्शीपुर की सड़क खोद डाली। इस पर नगर निगम ने कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही चेतावनी दी है कि आगे से अगर ऐसा हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों से भी अपील की है कि अगर कंपनी कहीं भी खुदाई करती है तो सूचना तत्काल नगर निगम को दें।
विज्ञापन


दरअसल रिलायंस और शासन के बीच हुए करार के तहत शहर में 4जी नेटवर्क के लिए केबल बिछाने और टॉवर लगाने के लिए कुछ जगह मुहैया कराया जाना था। इसके बदले में कंपनी को शहर के पार्कों को संवारना था। इसके लिए समय सीमा भी तय की गई थी। लेकिन समय होने के छह माह बाद भी रिलायंस ने बक्शीपुर की सड़क खोद दी। जिस पर नगर निगम ने रिलायंस कंपनी के उच्चाधिकारियों से आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही फिर से खुदाई करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

करार के अनुसार रिलायंस कंपनी अब शहर में कहीं भी खुदाई नहीं कर सकती। ऐसा करने पर कंपनी के उच्चाधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही लोगों से अपील है कि अगर कहीं भी कंपनी की ओर से खुदाई का काम होता हुआ दिखाई देता है तो नगर निगम को इसकी सूचना दें। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके केसरी, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें