फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मिलने से गदगद हुए रवि किशन, बोले- पूर्वांचल और गोरखपुर से मेरा रिश्ता पुराना

Mon, 15 Apr 2019 06:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
ravi kishan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट मिलने के बाद भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने खुशी जताई है। मोबाइल फोन पर बातचीत में रवि किशन ने गोरखपुर से अपना पुराना नाता भी जोड़ा और कहा कि उनके पूर्वज बड़हलगंज के मामखोर के रहने वाले हैं। पिता जौनपुर जाकर रहने लगे। गोरखपुर में कई फिल्मों की शूटिंग की है। टिकट मिलने के बाद अमर उजाला संवाददाता ने मोबाइल फोन पर रवि किशन से बात की। 

विज्ञापन

दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार कर रहे रवि ने कहा कि भोजपुरी, हिंदी और दक्षिण भारत की 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हर तबके में अच्छी पैठ है। गोरक्षनगरी से प्रत्याशी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करके आशीर्वाद लूंगा। बुधवार को गोरखपुर आना है। गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन करके चुनाव प्रचार का आगाज करना है। पूर्वांचल और गोरखपुर से रिश्ता पुराना है। बहुत जानने वाले गोरखपुर में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें