फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको साथ लेकर होगा शहर का विकास: रवि किशन

विज्ञापन
सिघड़िया स्थिति अपने आवास पर भाजपा पार्षदों के साथ सांसद रवि किशन ने बैठक किया।
विज्ञापन
फोटो के साथ-
विज्ञापन

सबको साथ लेकर होगा शहर का विकास: रवि किशन
पार्षदों के साथ बैठक में सदर सांसद ने दिया आश्वासन
कहा, केंद्र और राज्य सरकार से फंड लाने का होगा प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के विकास में सबका सहयोग आवश्यक है। योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए सब मिल कर प्रयास करेंगे। हमारा प्रयास होगा को जन सुविधाओं को जनता तक शीघ्र पहुंचाया जाएगा। उक्त बातें सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने पार्षद दल की बैठक में कहीं।
मंगलवार को सिंघड़िया स्थित कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सड़कों के निर्माण या अन्य विकास कार्यो के लिए केंद्र और राज्य सरकार से बजट लाने का पूरा प्रयास होगा। ताकि शहर का चौमुखी विकास होगा। वहीं महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति में है। कई प्रमुख सड़के टूट गई हैं। अध्यक्षता करते हुए मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा की त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुधार कार्यो में तेजी लाने की आवश्यकता है। संचालन पार्षद दल के उपनेता ऋ षि मोहन वर्मा ने किया। इस अवसर पर उपनेता ने सांसद को पत्रक सौंप कर पार्षदों के भत्ता में वृद्धि करा कर 15000 रुपए प्रतिमाह कराने की मांग रखी। बैठक में उपसभापति बृजेश सिंह छोटू, मंता लाल यादव, रमेश गुप्ता, मनु जायसवाल, चंद्रशेखर सिंह, राम नारायण, देवेंद्र कुमार गौड़ आदि ने एक स्वर में क्षेत्र के विकास और बजट की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में चंद्रप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, संतराज शर्मा, राजेंद्र तिवारी, अभिषेक निषाद, मोहन सिंह, राज कुमार, जितेंद्र सैनी, दीपक चौहान, राधेश्याम रावत, आलोक सिंह विशेन, बबलू प्रसाद एसमेत कई पार्षद उपिस्थित थे।
विज्ञापन

शहर की बेहतर सफाई का करें प्रयास
गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने मंगलवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर आयुक्त से सफ ाई व्यवस्था के लिए दुकानदारों को डस्टबिन मुहैया कराने के साथ आम लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर आयुक्त से जल्द से जल्द जलजमाव से निदान की कोशिश करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें