फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 आवंटियों के लिए आया राहत भरा पैगाम 

Fri, 06 May 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
‌जीडीए सचिव का घेराव करते राप्ती विस्तार आवासीय संघर्ष समिति के लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राप्तीनगर विस्तार के 800 आवंटियों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार शाम को सचिव आवास ने कमिश्नर को भेजे फैक्स में समन्वय स्थापित कर आवंटियों को कब्जा देने का निर्देश दिया है। फैक्स मिलने के बाद अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। कमिश्नर कार्यालय से फैक्स की प्रति जीडीए उपाध्यक्ष को भेज दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि राप्तीनगर विस्तार के आंवटी भूमि पर कब्जे के लिए काफी समय से आंदोलन कर रहे थे। पिछले दिनों इन लोगों ने जीडीए वीसी का घेराव कर धरना भी दिया था। आंदोलन की वजह से ही सचिव आवास पंधारी यादव ने दो मई को लखनऊ में जीडीए अधिकारियों के साथ आवंटियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की थी। जीडीए अधिकारियों से सभी पत्रावलियों की पड़ताल करने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही आवंटियों के संबंध में शासन का निर्णय आ जाएगा।

कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि शासन से फैक्स मिल गया है, जिसे जीडीए वीसी को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। जीडीए उपाध्यक्ष डीएस उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को फैक्स के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उधर शासन से पत्र आने के बाद राप्तीनगर विस्तार के आवंटियों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें