फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स में छूट से इंकार पर कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल टैक्स में छूट से इंकार पर कर्मचारियों को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। गोरखपुर से कसया फोरलेन रोड़ पर स्थित मुजहना हेतिम टोल प्जाजा पर बुधवार की रात को कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई। टोल प्लाजा के प्रबंधक की ओर से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बुधवार की रात करीब साढे़ आठ बजे गोरखपुर की ओर कुछ युवक चार पहिया वाहन से कुशीनगर की ओर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर इन लोगों ने लोकल होने का हवाला देते हुए टोल पर्ची नहीं कटाने कर बात कही। लेकिन टोल कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार से टोल टैक्स में छूट से इंकार कर दिया। इसके बाद टोल कर्मचारियों और युवकों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान वाहन सवार युवकों ने टोल कर्मचारियों को अभद्रता करने का आरोप लगाने लगे। बाद में पर्ची कटने के बाद उनकी गाड़ी आगे बढ़ गई। इसके कुछ देर बाद कुछ युवक फिर से टोल प्लाजा पर पहुंचे और प्रबंधक को खोजने लगे। जब प्रबंधक आए तो युवकों और टोल के कर्मचारियों के बीच कहासुनी और मारपीट होने लगी। इस दौरान वहा अफरा तफरी मच गई। कुछ देर बाद युवक वहा से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में टोल प्लाजा के प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उनके और उनके कर्मचारियों के खिलाफ कुछ युवकों ने मारपीट की है। इसकी शिकायत वह पुलिस को लिखित रूप से करने जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें