फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर-हावड़ा व आनंद विहार स्पेशल ट्रेन चलेंगी

Wed, 30 Mar 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए दो स्पेशल ट्रेन रामनगर-हावड़ा वाया गोरखपुर और गोरखपुर-आनन्द विहार जनसाधारण एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


05007 रामनगर-हावड़ा स्पेशल रामनगर से 8, 15, 22, 29 अप्रैल, 6, 13, 20, 27 मई और 3, 10, 17 व 24 जून को शाम 5.55 बजे चलेगी। तीसरे दिन सुबह वाया गोरखपुर होकर 7.10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 05008 हावड़ा से 10, 17, 24 अप्रैल, 1, 8, 15, 22, 29 मई और 5, 12, 19 व 26 जून को सुबह 8.35 बजे चलेगी और दूसरे दिन शाम 4.45 बजे रामनगर पहुंचेगी।

ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 6, साधारण श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 तथा एसएलआर/एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 16 कोच लगेंगे।
विज्ञापन


इसी प्रकार  05097 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस जन साधारण साप्ताहिक स्पेशल 8, 15, 22, 29 अप्रैल, 6, 13, 20, 27 मई एवं 3, 10, 17 व 24 जून को गोरखपुर से दोपहर 2.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में 05098 ट्रेन  9, 16, 23, 30 अप्रैल, 7, 14, 21, 28 मई एवं 4, 11, 18 व 25 जून को आनन्द विहार टर्मिनस से सुबह 7.15 बजे चलेगी और गोरखपुर रात 10.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 तथा एसएलआर/एसएलआरडी. के 2 कोचों सहित कुल 22 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें