गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शरीक होने 22 फरवरी को आ रहे गृह मंत्री राजनाथ सिंह शहर में ढाई घंटे रहेंगे। वह 11.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे गोरखपुर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। डेढ़ बजे तक यूनिवर्सिटी के दीक्षांत कार्यक्रम में रहेंगे। फिर दो बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
उनके आगमन के मद्देनजर डीएम ओएन सिंह ने प्रशासनिक अफसरों के साथ दोपहर दो बजे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उधर, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। एयरपोर्ट से लेकर यूनिवर्सिटी कैं पस तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गृह मंत्री के बुद्धा हॉस्टल भी जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे लेकर हॉस्टल की मरम्मत और उसकी साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान राजनाथ इसी हॉस्टल में रहते थे।