फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शहर में जलभराव

विज्ञापन
गीता प्रेस के सामने रात में लगा बरसात का पानी।
विज्ञापन
झमाझम बारिश से शहर में ‘जलप्रलय’
विज्ञापन

गोरखपुर। सावन में बादल झूम कर बरस रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर देर रात तक हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलप्रलय जैसे हालात हो गए। कई महत्वपूर्ण बाजारों में लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। दिन में तो रुक-रुककर बारिश हुई लेकिन शाम से देर रात तक हुई तेज बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो घंटे के अंदर ही करीब 25 मिलीमीटर बारिश हो गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के क्लाइमेट सेल में दर्ज आंकड़ों के अनुसार जुलाई में अब तक रिकार्ड बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा, पारा करीब चार डिग्री लुढ़ककर 30 डिग्री के आसपास हो गया। रात में झमाझम बारिश की वजह से बैंक रोड, रेती रोड, धर्मशाला बाजार रोड, जिला अस्पताल रोड, कलेक्ट्रेट, गीता प्रेस रोड, बगहा बाबा रोड, आजाद नगर पूर्वी, रुस्तमपुर, तारामंडल सर्विस, दाउदपुर समेत सभी निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें