फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित रेलवेकर्मी पाएंगे एक लाख की सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित रेलवेकर्मी पाएंगे एक लाख की सहायता राशि
विज्ञापन

गोरखपुर। अब रेलवे के कैंटीन की सुविधाएं बेहतर होंगी। कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी और गुणवत्तापरक खानपान के सामान मिलेंगे। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) की पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि ने मुख्यालय गोरखपुर स्थित लेखा विभाग, कार्मिक विभाग और यांत्रिक कारखाना आदि सभी कैंटीन को मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कैंसर पीड़ित रेलकर्मियों को भी एक लाख रुपये सहायता राशि देने का फैसला हुआ है। जल्द ही कर्मचारियों के खातों में सहायता राशि पहुंच जाएगी।
नरमू के संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि यांत्रिक कारखाना के महिला कॉमन रूम को भी वातानुकूलित करने का निर्णय लिया गया है। यूनियन कैंटीन की बदहाली, गुणवत्तापरक नाश्ता/भोजन तथा कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए लगातार आवाज उठा रही थी। इसके लिए धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री केएल गुप्त के नेतृत्व में महाप्रबंधक के साथ स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि की बैठक में कैंटीन के कायाकल्प पर मुहर लगा दी है। वहीं कैंसर पीड़ितों के नामों की सूची पर मुहर लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें