फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप से ले सकेंगे रेल टिकट

Wed, 07 Sep 2016 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
‌टिकट काउंटर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रेलवे का जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट लेने के लिए अब स्टेशन जाने न तो जरूरत पड़ेगी और न ही काउंटर पर घंटों लाइन में लगना पड़ेगा। अब मोबाइल एप से ही टिकट ले सकेंगे। रेलवे ने इसकी शुरूआत कर दी है। सेंट्रल रेलवे से शुरू हुई यह सुविधा मार्च तक पूर्वोत्तर रेलवे में भी शुरू करने की तैयारी है।    
विज्ञापन

रेलवे ने इस नई सुविधा की जिम्मेदारी क्रिस (सेंटर ऑफ  रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम) को दी है। अभी इस सुविधा का लाभ मुंबई में ही मिल रही थी। इस सिलसिले में डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह ने सभी क्षेत्रीय रेलवे को सर्कुलर भी जारी कर दिया है।  ऐसे होगी बुकिंग इसके लिए स्मार्ट फोन में यूटीएस ऑनलाइन एप डाउनलोड करना पड़ेगा, जहां से कोई भी ई-वालेट से प्लेटफॉर्म या रेल टिकट बुक कर सकेगा। इसके अलावा साधारण मोबाइल से मैसेज के जरिये भी टिकट बुक हो सकेगा। इसके लिए साधारण मोबाइल से रेलवे द्वारा जारी किए गए नंबर पर बुक माई टिकट का संदेश भेजना होगा। उसमें बुकिंग की सभी सूचनाएं डालकर एटीएम या ई-वालेट से भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें