फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला और संगीत के नाम रही राज्य रैली

Sun, 03 Apr 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स-गाइड्स की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रही 10वीं राज्य रैली का चौथा दिन ललित कला व संगीत के नाम रहा। विभिन्न जिला संघों से आए स्काउट-ेगाइड ने ड्राइंग, पेंटिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा उकेरी तो कैंप फायर और म्यूजिकल नाइट में अपना भरपूर हुनर दिखाया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के पहले चरण में भूतपूर्व भंडार नियंत्रक एससी वर्मा के आतिथ्य और उप मुख्य सतर्कता अधिकारी की अध्यक्षता में ड्राइंग, पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। समाज की कुरीतियों, समपार फाटक व सड़क यातायात आदि विषयों पर पेंटिंग के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया। दूसरा चरण स्किल-ओ-रामा प्रतियोगिता का रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली सामग्रियों का निर्माण किया। इसी क्रम में प्रदर्शनी भी आयोजित हुई।

अंतिम कड़ी में कैंप फायर और म्यूजिकल नाइट प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न जिला संघों की ओर से लोकनृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति की गई। जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान के मुताबिक रविवार को रंगोली, दूल्हा-दुल्हन सजावट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फूड प्लाजा और ग्रैंड कैंप फायर भी रविवार के आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा। संचालन अशोक महर्षि और दीप शर्मा ने किया। रंजीत शर्मा और अनुज रंजन की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें