फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के बराबर हुई साइकिल की कीमत, अब होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिलों पर बाइक की कीमत
विज्ञापन

के बराबर जुर्माना, नीलामी होगी
गोरखपुर। रेलवे के पार्सल घर में छह माह से रखी गईं तीन पुरानी साइकिलों पर 43 से 44 हजार रुपये स्थान शुल्क लगा है। इन्हें बुक कराने वालों ने पार्सल घर से छुड़ाने की जगह वहीं छोड़ देने में ही भलाई समझी है। अब रेलवे इनको नीलाम करने की तैयारी में है।
रेलवे के पार्सल घर में रखी गईं दो साइकिलें हरक्युलिस व एक एवन कंपनी की है। ये कोयंबटूर, इलाहाबाद और राजकोट से बुक कराई गईं थीं। पार्सल घर के रिकॉर्ड के मुताबिक कोयंबटूर और राजकोट से आई साइकिलें 18 मार्च 2019 तथा इलाहाबाद से आई साइकिल को 25 मार्च को गोरखपुर स्टेशन पर उतारा गया। छह माह बीतने के बाद भी इन पर मालिकाना हक जताकर लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

बुक कराई गई तीन साइकिलों को लेने कोई नहीं आया। अब इनकी नीलामी होगी। कामर्शियल विभाग एक न्यूनतम कीमत लगाएगा, जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा साइकिल उसे ही दी जाएगी। - अजीत कुमार, पार्सल प्रभारी
विज्ञापन

पुरानी हैं तीनों साइकिलें
पार्सल घर में रखी गईं तीनों साइकिलें पुरानी है। दो के चेन और बियरिंग में जंग लग चुका है। बाजार में इस मॉडल की नई साइकिलों की कीमत 3500 से 4000 के बीच है।
कितना लगता है स्थान शुल्क
मोटर साइकिल व साइकिल : ट्रेन से उतरने के छह घंटे बाद 10 रुपये प्रति घंटे।
तीन पहिया, चार पहिया वाहन : ट्रेन से उतरने के छह घंटे बाद 25 रुपये प्रति घंटे।
अन्य माल : अनलोडिंग के 10 घंटे बाद प्रति घंटे 2 रुपये प्रति क्विंटल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें