फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी की रबर मुहरों को नष्ट करेगा रेलवे

Fri, 24 Jun 2016 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रसार के रेलवे विभागीय कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए अंग्रेजी की रबर मुहरों को तत्काल नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को इसे लेकर मुख्य परिचालन प्रबंधक अर्चना जोशी की अध्यक्षता में परिचालन विभाग के आपदा प्रबंधन कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जीएम राजीव मिश्र का निर्देश है कि सभी विभाग अपने कार्य क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग और प्रसार में रह गई थोड़ी-बहुत कमियों को दूर करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में किसी तरह की शिथिलता न आने पाए। जांच स्थलों की लगातार निगरानी जरूरी है। उन्होंने हिदायत दी कि निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी में पाई गई रबड़ की मुहरों को ‘ऑन द स्पॉट’ नष्ट कर दिया जाए। अधिकारी अपने नियमित निरीक्षण के दौरान स्थापित हिंदी पुस्तकालयों का गहन निरीक्षण करें। सभी पुस्कालयों के बाहर पुस्तकालयाध्यक्ष का नाम, पुस्तकालय खुलने का समय आदि का विवरण लिखा जाए। कार्यक्रम का संचालन श्याम बाबू शर्मा, ने किया।

इस दौरान उप मुख्य परिचालन प्रबंधक संजीव सेठ, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक रामसूरत, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी वी डुंगड़ुंग समेत परिचालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें