फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनचाही सीट रिजर्व करा सकेंगे रेल यात्री

Sat, 05 Jan 2019 04:16 AM IST
राजेश सैनी राजन राय, गोरखपुर
विज्ञापन
Indian Railway (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
रेलवे ने नए साल पर यात्रियों को बड़ी सहूलियत दी है। अब ट्रेन में सफर के दौरान मनचाही सीट पर यात्रा कर सकेंगे। ऑनलाइन टिकट बुक कराते समय एयर टिकट की तरह खाली और बुक सीटों का ले-आउट स्क्रीन पर दिखेगा। क्लिक करते ही कन्फर्म सीट बुक हो जाएगी। लोअर और विंडो सीट के लिए अलग से शुल्क देना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड ने नई व्यवस्था लागू करने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। 
विज्ञापन


ई-टिकट बुक कराते समय अभी सिर्फ खाली सीटों ब्योरा ही स्क्रीन पर आता है। यात्री यह नहीं जान पाते हैं कि कोच में कौन सीट खाली है। रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद ही उन्हें पता चलता है कि कौन सी सीट उनके लिए आरक्षित है। कई बार मनचाहा सीट नहीं मिलने पर यात्री कन्फर्म सीट भी कैंसल करा देते हैं और उन्हें आधा किराया नुकसान सहना पड़ता है। अब नई व्यवस्था में ले आउट पर सभी सीटों की जानकारी होगी। 
 
विज्ञापन

आरक्षित कोटा की सीटें सामान्य में नहीं दिखेंगी
विभिन्न श्रेणी की आरक्षित कोटा में रिजर्व सीटों का ब्योरा सामान्य यात्री को नहीं दिखेगा। जब कोटा के तहत बुकिंग की जाएगी तभी ले-आउट में रिजर्व सीट दिखेगी। टिकट की बुकिंग का भी दो स्टेप रखा जाएगा। पहले स्टेप में ले-आउट दिखेगा और दूसरे स्टेप में सीट चुनने का विकल्प होगा। 

वेटिंग टिकट पहले की तरह बुक होगी
खाली सीटें बुक होने के बाद वेटिंग टिकट की बुकिंग पहले की तरह ही होगी। हालांकि वेटिंग की संख्या भी अब कम से कम निर्धारित करने की तैयारी है। 

रेलवे ने यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। एयर टिकट की तर्ज पर टिकट बुक करने सुविधा यात्रियों को मिलेगी। शीघ्र ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। 
संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें