फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट दफ्तर के पास की दुकानों पर छापा, दस्तावेज सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट दफ्तर के पास की दुकानों पर छापा, दस्तावेज सील
विज्ञापन

गोरखपुर। पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय के पास स्थित कई दुकानों पर छापेमारी की। सात से ज्यादा दुकानों से पुलिस ने फार्म, मार्कशीट समेत कई दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। आशंका है कि पासपोर्ट बनवाने के लिए हाईस्कूल के फर्जी मार्कशीट तैयार करने का काम इन दुकानों पर चल रहा है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
पुलिस को पासपोर्ट ऑफिस के आसपास की दुकानों पर फर्जीवाड़ा की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने डीएम से सर्च वारंट हासिल कर शुक्रवार और शनिवार को छापेमारी की। शुक्रवार को दुकानों की जांच का असर यह रहा कि शनिवार को दुकानें बंद कर सभी फरार थे। पुलिस ने ताला तोड़कर दुकानों से दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। सभी मार्कशीटों की जांच कराई जा रही है। पुलिस को इसके पीछे बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। आशंका है कि दुकानों से ही पूरी सेटिंग कर पासपोर्ट ऑफिस को दस्तावेज भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

15 से 20 हजार रुपये वसूलते हैं
सूत्रों की मानें तो दुकानदार एक शख्स से 15 से बीस हजार रुपये फर्जी मार्कशीट तैयार करने के नाम पर वसूलते हैं। रुपये आवेदक से लेने के बाद ही फोटो और फर्जी अनुक्रमांक का खेल शुरू होता है। फिर फर्जी मार्कशीट के जरिए पासपोर्ट बनवाने का काम होता है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की बाध्यता से बढ़ा है कारोबार
पासपोर्ट बनवाने के नियम में बदलाव किया गया है। विदेश में नौकरी को जाने वालों के पासपोर्ट के लिए दो नए शर्त बनाए गए हैं। सीओ के मुताबिक पहला शर्त, तीन साल विदेश में काम करने का अनुभव और दूसरा हाईस्कूल पास होना है। इसी वजह से हाईस्कूल से कम पढ़े लिखे लोग फर्जी मार्कशीट तैयार कराकर पासपोर्ट बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें