फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोआ मंडी में छापा, छह नमूने लिए

Thu, 09 Mar 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे बस स्टैंड के पास से नमूने लेते खाद्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट जीपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को गोलघर स्थित खोआ मंडी में छापा मारकर दुकानों में रखे खाद्य पदार्थोें की जांच की। पुलिस, प्रशासन और खाद्य विभाग के अफसरों की एक साथ हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानें तत्काल बंद हो गईं तो कुछ दुकानदार माल छोड़कर भाग गए। टीम ने वहां से बतीसा के दो और खोआ, डोडा बर्फी, सोनपापड़ी तथा न्यूट्रीलाइट ब्रांड के मक्खन का एक-एक नमूना लिया।
विज्ञापन


दोपहर में हुई कार्रवाई के पहले टीम ने सुबह सात बजे के करीब रेलवे बस स्टैंड पर भी कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि वहां कानपुर से बड़ी मात्रा में मिलावटी खोआ लाया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम को देखकर कई बोरों में रखा माल छोड़कर कुछ लोग भाग गए। टीम ने वहां से गत्तों और बोरों में रखा बतीसा, खुरमा, खोआ और ग्लूकोज जब्त कर लिया। माल लेकर टीम कलेक्ट्रेट रवाना ही होने वाली थी कि उपेंद्र नामक एक व्यापारी ने बतीसा और खुरमा को अपना बताया। पूछताछ के बाद टीम ने दोनों के नमूने लेकर उसे छोड़ दिया, जबकि खोआ और ग्लूकोज साथ ले गई।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि किसी के दावा नहीं करने पर टीम 90 किलोग्राम खोआ और 20 किलोग्राम ग्लूकोज साथ लेते आई। उनका कहना है कि अगर गुरुवार की दोपहर तक किसी ने इस पर दावेदारी नहीं की तो दोनों को नष्ट करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें