फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मां ने बेटे को पीएम बनाया, बेटा मां को भूल गया : राहुल

Tue, 28 Feb 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस गठबंधन की चंपा देवी पार्क में संयुक्त चुनावी सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला। आक्रामक शैली में दिखे राहुल ने प्रधानमंत्री को मौकापरस्त बताते कहा कि उन्हें सपने में गंगा मां आती हैं, वे मां से प्रधानमंत्री बनाने का अनुरोध करते हैं। मां ने उन्हें आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री बना दिया और गंगा नदी की स्वच्छता, घाट बनाने, रिंग रोड बनाने, मेट्रो चलाने आदि मुद्दों को भुलाकर मोदी जी ने मां गंगा को भी छला।
विज्ञापन


सभा में अखिलेश यादव के भाषण के बाद राहुल गांधी ने जब माइक संभाला तो सपा और कांग्रेस का झंडा थामे सपाइयों और कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इसे देखकर राहुल गांधी ने कहा कि अब वास्तव में अच्छे दिन आने वाले हैं। अखिलेश से हमारी दोस्ती के बाद से ही मोदीजी के चेहरे से मुस्कान गायब है। उन्हें जब डर लगने लगता है तो वो नफरत की बात शुरू कर देते हैं। मोदी जी, यह जान लें उत्तरप्रदेश नफरत का नहीं मुहब्बत और भाईचारे का प्रदेश है।

राहुल ने मोदी के वादों से युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि मोदी जी चुनाव के पहले दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। यूपी के लोगों को तो रोजगार नहीं मिला। ढाई साल में उन्होंने जो ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ बनानी शुरू की थी, अब वो ‘शोले’ में तब्दील हो गई है। अब वो आम आदमी और किसानों को डरा रहे हैं। किसानों का कर्ज माफ करने के नाम पर प्रदेश में सरकार बनवाने का सौदा कर रहे हैं। जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था तब तो यूपी में कांग्रेेस की सरकार नहीं थी। नोटबंदी कर लाइन में खड़ा कर दिया, उद्योग बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि यह गठबंधन मौकापरस्त नहीं है। अखिलेश के साथ मिलकर प्रदेश के विकास की नई गाथा लिखेंगे। इस चुनाव में हम 250 से ज्यादा सीटें ला रहे हैं। अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार बनेगी तो हम ‘एक जिला एक उत्पाद’ पर का काम करेंगे। ताकि जब अखिलेश ढाई साल बाद ब्रिटेन या किसी अन्य देश में जाएं तो वहां किसी उत्पाद पर लिखा हुआ देखें ‘मेड इन यूपी’। रोजगार शुरू करने के लिए युवाओं को 20 लाख रुपये का ऋण देंगे। शर्त होगी कि उद्योग शुरू करके 500 युवाओं को रोजगार दें। उन्होंने जाते-जाते प्रधानमंत्री से सवाल किया कि एम्स का निर्माण किस दिन शुरू होगा, इसकी तारीख भी घोषित कर दें।

गोरखपुर शहर विधानसभा से राणा राहुल, ग्रामीण से विजय बहादुर यादव, पनियरा से कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीज समेत सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी की। संचालन सपा महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया। इस मौके पर एमएलसी सनी यादव, एमएलसी सीपी चंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल, सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव, अरुण अग्रहरि, पीएन भट्ट, दिलीप निषाद समेत काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें