फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता त्रस्त और मोदी जी मस्त: राहुल

Thu, 08 Sep 2016 12:49 AM IST
राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर। 
विज्ञापन
रोड शो के दौरान राहुल गांधी । - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
जनता त्रस्त है और मोदी जी मस्त। गरीब, मजदूर, किसान और आम आदमी कष्ट में है और केंद्र की मोदी सरकार गिने-चुने 10-15 लोगों को रुपये बांटने में लगी हुई है। रकम इतनी है कि हर कोई ताज्जुब करेगा। जी हां, 1.10 हजार करोड़ रुपये । यह किसान, मजदूर, आम आदमी का पैसा है, लेकिन जिसेे जरूरत है उसे कुछ नहीं दिया जा रहा। सबसे दुखद है कि इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए बीआरडी मेडिकल को दी जाने वाली धनराशि भी रोक दी गई। सरकार मोदी जी की है लिहाजा, हम तो इसेे रोक सकते नहीं, लेकिन दबाव तो बना ही सकते हैं। यही दबाव बनाने के लिए हम किसान यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा की समाप्ति के बाद हम दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे और मोदी सरकार तक किसानों की बात पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


यह कहना था कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का। वो बुधवार को महंत आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में आयोजित रोड शो में अपनी चिर परिचित शैली में आम लोगों और कांग्रेसजनों से मुखातिब थे। रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ देख जोश से भरे राहुल गांधी कांग्रेसियों में भी अपनी बातों से जोश भर गए। कहा, अगर किसान यात्रा और दिल्ली में प्रदर्शन के बाद भी मोदी जी हमारी बात नहीं मानते तो जब हमारी सरकार बनेगी तब आम आदमी का पैसा उन्हीं के बीच बंटेगा।

घोष कंपनी और शास्त्री चौराहे पर लोगों को संबोधित करने के दौरान भी राहुल गांधी के निशाने पर सिर्फ मोदी सरकार ही थी। उन्होंने एक बार भी प्रदेश सरकार का जिक्र नहीं किया। कहा, ढाई साल के दौरान केंद्र सरकार सिर्फ वादों की सरकार साबित हुई है। एक भी वादा उसने पूरा नहीं किया। न तो रोजगार मिला और न ही हम सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये आए। किसान से किया वादा भी पूरा करने में प्रधानमंत्री की बातें कोरी साबित हुईं। जब यूपीए की सरकार थी तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल थी और आज मात्र 40 डॉलर है। यह सारा मुनाफा केंद्र सरकार के पास जा रहा है, लेकिन मोदी सरकार यह पैसा अमीरों पर उड़ाने में लगी हुई है। आम लोगों को, गरीबों को उनका हक नहीं मिल रहा। खाट ले जाने वालों को चोर और विजय माल्या को डिफॉल्टर कहा जा रहा है। यह सही नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत ही दुखद स्थिति है कि इंसेफेलाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम के लिए यूपीए सरकार के समय से जारी पैसे को रोक दिया गया। आज सुबह इंसेफेलाइटिस वार्ड के निरीक्षण के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वहां के डॉक्टरों से बातचीत के बाद इस हकीकत से मैं रूबरू हुआ। यह पैसा किसकी जेब में जाता है? जाहिर है जिसका मोदी जी ने 1.10 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिया, उनकी जेब में। जब हमारी सरकार आएगी तो ये हालात बदलेंगे। गरीबों, किसानों को उनका हक मिलेगा।

रोड शो के बाद राहुल गांधी सहजनवां के सहजनी गांव पहुंचे और वहां पिछड़ा वर्ग के उदयराज सिंह और अनुसूचित जाति के अर्जुन प्रसाद के घर उन्होंने खाना गया। इसके अलावा अनुसूचित जाति के हरि सिंह के घर जाकर उनकी दिक्कतें सुनीं और उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वो संतकबीर नगर रवाना हो गए। मौसम ने भी दिया साथ गोरखपुर। रोड शो के पहले विश्वविद्यालय चौराहे पर इकट्ठा हुए कांग्रेसी गर्मी और उमस से पस्त थे। सभी छांव की तलाश में थे। इसके बाद जैसे ही रोड शो शुरू हुआ मौसम भी सुहाना हो गया। करीब दो घंटे तक चले रोड शो के दौरान आसमान में बादल छाए रहे।
  सड़क के दोनों तरफ लगी भीड़ रोड शो के दौरान सड़क के दोनों और लोगों की भीड़ थीष लोगों ने राहुल गांधी का अभिवादन किया तो उन्होंने भी हाथ हिला-हिलाकर जवाब दिया। इस दौरान कोई सेल्फी खींचने में लगा था तो कोई राहुल गांधी की फोटो खींचने में। यहां तक कि  छतों, बालकनियों से लोग न सिर्फ राहुल गांधी को देख रहे थे बल्कि उनकी फोटो भी खींच रहे थे।  आटोग्राफ लेने के लिए उमड़े विद्यार्थी गोलघर से लेकर सेंट एंड्रयूज कॉलेज तक कई जगहों पर छात्र-छात्राएं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आटोग्राफ लेने के लिए उमड़ पड़े। इनमें से कई को तो राहुल ने खुद ही बुलाकर आटोग्राफ दिए।  संजीव सिंह सोनू ने भेंट की गीता शास्त्री चौराहे पर पार्षद संजीव सिंह सोनू ने राहुल गांधी को गीता भेंट की। सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होंने इसके लिए धन्यवाद दिया। मुस्लिम समाज की ओर से उन्हें दोशाला भेंट की गई। इस दौरान जम्मू सोेनकर, मुस्तफा अंसारी, राकेश, विकास द्विवेदी, हाफिज फैयाद, सुहेल हसन अंसारी, बाबा तिवारी, काजी नदीम, आकाश पांडेय आदि मौजूद थे।  दादी की मूर्ति पर माल्यार्पण करना भूल गए राहुल रोड शो में कई जगह राहुल गांधी का महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी था। टाउनहाल में महात्मा गांधी व अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर तो राहुल गांधी ने माल्यार्पण किया लेकिन अपनी दादी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना वह भूल गए। शास्त्री चौक पर पहुंचे तो लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी उन्होंने माल्यार्पण नहीं किया। कार्यकर्ताओं द्वारा इशारा करने पर पीछे मुड़कर गाड़ी से ही उन्होंने प्रणाम कर लिया।  राहुल के हर कार्यक्रम में पहुंचते हैं हरियाणा के दिनेश हरियाणा जींद के पंडित दिनेश शर्मा राहुल गांधी के हरेक कार्यक्रम में शरीक होते हैं। पिछले चार सालों से उनका यह सिलसिला चल रहा है। दिनेश एलएलबी फाइनल ईयर के छात्र हैं और अपने को राहुल गांधी के बहुत बड़े फैन बताते हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों की जानकारी होने के बाद वो ऐसी ट्रेन से यात्रा करते हैं जो सुबह के वक्त कार्यक्रम वाले स्थान पर ले जाती है। रात ट्रेन में बीत जाती है और फिर सुबह से शाम तक कार्यक्रम में मौजूद रहते हैं। दलित और पिछड़े के घर भोजन किया सहिजना गांव पहुंचे राहुल गांधी का दलित अर्जुन प्रसाद की पत्नी शोभावती और बेटी सुषमा ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बरामदे में तख्ते पर बैठकर उन्होंने भोजन किया। इस दौरान शोभावती ने उन्हें बताया कि उनकी चार बेटियां अविवाहित हैं और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। 
इसके पूर्व राहुल गांव में दलित हरीराम के भी घर गए और वहां जलपान किया। यहां से राहुल गांधी गांव के ही उदयराज सिंह के घर गए। वहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ मुलाकात की। उदयराज ने अपनी गरीबी बयां करते हुए कर्ज की बात बताई, जिस पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के समक्ष बात रखने का आश्वासन दिया। इसी बीच ब्लॉक अध्यक्ष गब्बूलाल प्रजापति से कुछ देर बात करने के बाद उन्होंने उदयराज सिंह से किसान मांग पत्र भरवाया। इसके बाद राहुल ने भोजन किया। सहिजना गांव में जाने से पूर्व राहुल गांधी पिपरा में पिछड़ी जाति के रामबचन यादव के घर रुके। यहां उन्होंने बिस्किट और दूध पीया। उन्होंने परिवार के लोगों से उनका हालचाल भी पूछा। इस दौरान राहुल के साथ वरिष्ठ नेता गुलाम नवी आजाद तथा जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल आदि भी रहे।
  दिल का रिश्ता कायम करते दिखे राहुल सहजनवां। सुबह से ही इंतजार कर रहे लोगों का उत्साह उस समय चरम पर पहुंच गया जब राहुल गांधी अपराह्न 3:40 पर थाना चौराहे पहुंचे। यहां भीड़ ने राहुल का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान राहुल भी भीड़ में शामिल हो गए। जो भी मिला उससे कुशलक्षेम पूछते हुए आगे बढ़े। लोगों की जुबां पर बस यही चर्चा थी कि राहुल ने पर्याप्त समय और सम्मान दिया। 
विज्ञापन
झलकियां - राहुल गांधी का काफिला 3: 40 बजे थाना चौराहे पहुंचा
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का राहुल ने बस से ही अभिवादन स्वीकार किया और ज्ञापन लिया
- स्वागत के दौरान कांग्रेस नेता श्रवण पांडेय भीड़ के कारण नीचे गिर पड़े। उनके पैर में चोटें आईं
- अष्टभुजा त्रिपाठी के समर्थकों की नारेबाजी से राहुल का काफिला ठहर गया। अभिवादन स्वीकार कर वे सफारी गाड़ी में बैठकर सहिजना गांव में चले गए
- भीड़ का फायदा उठाकर पाकेटमारों ने कांग्रेस नेता डॉ. विजाहत करीम के 40 हजार और अष्टभुजा त्रिपाठी के छह हजार रुपये किसी ने उड़ा दिए
- सहिजना से जाते समय भीड़ अंतिम समय तक नारेबाजी करती रही। गांव के युवक उनके आगे-पीछे चलते रहे
- राहुल की सुरक्षा में लगी एसपीजी को सहिजना में भीड़ के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी
- सहिजना में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद रही। सुरक्षा कर्मी सुबह से ही मुस्तैद नजर आए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें