फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने फिर तीमारदारों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने फिर तीमारदारों को पीटा
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टरों की दबंगई थम नहीं रही है। शनिवार को इन डॉक्टरों ने एक गंभीर मरीज के तीमारदार को जमकर पीटा और मरीज को भी भर्ती नहीं किया। पुलिस ने भी तीमारदारों को समझाबुझा कर मरीज को निजी अस्पताल भिजवा दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दर्ज किए जाने का हवाला देते हुए पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
कुशीनगर के कामताराय मठिया गांवा निवासी कुसुम देवी (60) को शनिवार दोपहर नाजुक हालत में उनके बेटे और बहू लेकर बीआरडी अस्पताल पहुंचे। मेडिसिन वार्ड संख्या 14 में उन्होंने वृद्धा को दिखाया। आरोप है कि जूनियर डॉक्टर मरीज और उनके तीमारदारों को इधर उधर दौड़ाते रहे। मरीज की हालत बिगड़ने लगी तो चिंतित बेटे बहू ने भर्ती करने की मिन्नत की लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की, रोष में आए बेटे ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए भला बुरा कहा। इस पर जूनियर डॉक्टरों ने बेटे-बहू की जमकर पिटाई कर दी। जूनियर डॉक्टरों का कहना था कि मरीज की हालत गंभीर थी, लोगों का कहना था कि मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों को नहीं भर्ती किया जाएगा तो इसके होने का औचित्य ही नहीं रहेगा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी पीड़ित पक्ष को ही समझाबुझा कर बीमार को इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। घायल बहू बेटा वृद्धा को निजी अस्पताल ले गए। थाना गुलरिहा प्रभारी ने बताया कि तीमारदारों ने कोई शिकायत नहीं दी है इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदार आए दिन होते हैं जूनियर डॉक्टरों की पिटाई का शिकार
29 अक्तूबर 2019 - सड़क हादसे में घायल किशोर का हाल जानने पहुंचे मामा सुग्रीव और दोस्त केशव निषाद को ट्रॉमा सेंटर के जूनियर डॉक्टरोें ने पीटा
6 अक्तूबर 2019- मेडिसिन विभाग में भर्ती गोपालगंज, बिहार के लल्लन प्रसाद गुप्ता के बेटे संदीप गुप्ता को जूनियर डॉक्टरों ने पीटा
25 सितंबर 2019- मेडिसिन विभाग में भर्ती लक्ष्मी गुप्ता और उनके परिजनों को नर्स व जूनियर डॉक्टरो ने पीटा।
-25 जुलाई 2019- मेडिसिन वार्ड नंबर नौ में भर्ती रामदुलारे को जूनियर डॉक्टरों ने दौड़ा कर पीटा
-12 मई 2019- मेडिसिन विभाग में इलाज के दौरान आनंद कुमार चौरसिया की मौत, परिजनों ने दोबारा जांच का अनुरोध किया तो जूनियर डाक्टरों ने पीटा
-22 अप्रैल 2019- मेडिसिन वार्ड में इलाज के दौरान अंशू नाम के मरीज की मौत, परिजनों ने दोबारा जांच का अनुरोध किया तो जूनियर डॉक्टरों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
- 10 सितंबर 2018 सर्जरी वार्ड नंबर 4 में भर्ती आकांक्षा के पिता कोमल को जूनियर डॉक्टरों ने पीटा
-8 नवंबर 2016 ट्रामा सेंटर में भर्ती खुशबू के परिजनों को जूनियर डॉक्टरों ने पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें