फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद को ‘जी’ कहने पर राहुल गांधी पर भड़कीं शहीद की पत्नी, कहा- शहीदों का हुआ अपमान

Tue, 12 Mar 2019 07:27 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ‘जी’ के संबोधन पर पुलवामा हमले के शहीद विजय कुमार मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि यह शहीद जवानों का अपमान है।

विज्ञापन


जहां आतंकी घटनाओं पर राजनीति की बजाए पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में मसूद अजहर को ‘जी’ के साथ संबोधित किया। बता दें राहुल गांधी के इस बयान के चलते पूरे देश की राजनीति गर्मा गई है।

राहुल के इस बयान पर शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजय लक्ष्मी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना को अभी कुछ ही दिन हुए हैं और अभी से हमारे देश के जिम्मेदारों की जुबान फिसलने लगी है। इससे साफ जाहिर है कि शहीदों के प्रति कितना सम्मान आगे रहेगा। उन्होंने कहा आतंकवाद पर सभी देशवासियों को एक होकर लड़ने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें