फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीब को ढूंढने को किया प्रदर्शन

Sun, 25 Dec 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जेएनयू के लापता छात्र नजीब की तलाश की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से शनिवार दोपहर 12 बजे विभिन्न छात्र संगठनों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद उर्फ अमन यादव के नेतृत्व में नारे लगाते हुए विद्यार्थियों का जुलूस डीएम कार्यालय पहुंचा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया और शीघ्र जेएनयू से गायब छात्र नजीब अहमद की तलाश करने और घटना का पर्दाफाश करने की मांग की।
विज्ञापन


जेएनयू में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष का छात्र नजीब अहमद 14 अक्टूबर को एक छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के बाद से गायब है। नजीब के परिवार को न्याय दिलाने के लिए शनिवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्र आंदोलित हो उठे। मुख्य द्वार से विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में जुलूस निकाल कर हाथों में तख्तियां लिए नारे लगाते हुए छात्रों का हुजूम डीएम कार्यालय पहुंचा। यहां पहुंचकर जुुलूस सभा में बदल गया। छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि जेएनयू के छात्रावास से एक छात्र गायब हो जाता है जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की भूमिका संदिग्ध है। फि र भी यूनिवर्सिटी प्रशासन आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने में लगा हुआ है, यह शर्मनाक है।

दिशा छात्र संगठन के अंगद ने कहा कि नजीब को गायब हुए करीब 70 दिन हो चुके हैं जिसमें एबीवीपी के नौ कार्यकर्ताओं की भूमिका संदिग्ध है। फि र भी पुलिस उनके खिलाफ  कोई कार्रवाई करने के बजाय मामले की लीपापोती कर रही है। छात्र हितों पर हमला कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नौजवान भारत सभा की ओर से प्रतिभा ने कहा कि जब से भाजपा केंद्र में आई है शिक्षण संस्थानों का भगवाकरण तेजी से किया गया है। जेएनयू में अपने भगवाकरण के एजेंडे को नहीं लागू कर पाने की हताशा में नजीब को गायब किया गया सत्येंद्र भारती ने भी सभा को संबोधित किया। संयोजन भास्कर चौधरी ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आदित्य, सर्वेश, नेहा, विकास, मुकेश, दीपक, हितेश, हेमंत यादव, दारा यादव, संजल, संदीप सिंह, अजीत कुमार, विनय यादव, विद्या, अंजना, गुलाब, राहुल, योगेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें