फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास के लिए परिषदीय स्कूलों से मांगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ ब्लॉकों में स्मार्ट क्लास के लिए परिषदीय स्कूलों का मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन

डीएमओ ने बीएसए को पत्र लिखकर मांगा प्रस्ताव
आठ ब्लाकों के ही स्कूली बच्चे होंगे लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मुस्लिम बहुल जिले के आठ ब्लॉकों में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालन के लिए बीएसए से प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद शासन को भेजा जाएगा। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो निश्चय ही जूनियर स्कूलों के बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य, पेयजल, कौशल विकास से संबंधित परियोजनाओं के प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के साथ-साथ परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जनपद मुख्यालय समेत मुस्लिम बहुल विकास खंड नौगढ़, बर्डपुर, बढ़नी, इटवा, खुनियांव, भनवापुर, डुमरियागंज व मिठवल में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए निर्धारित प्रारूप पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से तत्काल ब्लॉक स्तरीय समिति से अविलंब अनुमोदित कराते हुए प्रस्ताव बनाकर भेजने की अपेक्षा की है। डीएमओ ने बताया कि बीएसए की ओर से प्रस्ताव मिलते ही सूची शासन स्तर को भेजी जाएगी। इसके बाद जल्द ही बच्चों को स्मार्ट क्लास में पढ़ने की सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें