फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल प्रापर्टी डीलर आशीष की हालत गंभीर, 11 संदिग्ध हिरासत में

Mon, 16 Dec 2019 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, मेडिकल कॉलेज (गोरखपुर)।
विज्ञापन
दावत में शामिल होने आया था छोटू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोली से घायल प्रापर्टी डीलर आशीष उर्फ छोटू प्रजापति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनका केजीएमयू लखनऊ में इलाज चल रहा है। रविवार की सुबह उनका आपरेशन हुआ। वहीं दूसरी तरफ रविवार को सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा आशीष के घर पहुंचीं और परिजनों से बात की। पुलिस ने अभी इस मामले में केस नहीं दर्ज किया है। हालांकि पुलिस अब तक 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उधर, आशीष के छोटे भाई मनीष की एक तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। तहरीर के मुताबिक, आशीष को जमीन के कारोबार से हटने की धमकी मिल रही थी। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की बात कही थी। हालांकि इंस्पेक्टर गुलरिहा ने ऐसी किसी तहरीर मिलने से इंकार किया है।

वहीं दूसरी तरफ रविवार को सीओ चौरीचौरा ने झुंगिया स्थित आशीष के घर पहुंच कर पत्नी अन्नू, मां पार्वती तथा पिता अच्छेलाल प्रजापति से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


मां ने बताया कि शनिवार की दोपहर दो बजे और शाम आठ बजे आशीष घर आया था। शनिवार रात मे 8.15 बजे घर से यह कहकर निकला कि अरविंद के वहां से दस मिनट में खाना खाकर आ रहा है। रात में 9.20 बजे गोली लगने की सूचना मिली।

पिता अच्छेलाल प्रजापति ने बताया कि डेढ महीने पूर्व आशीष ने जान के खतरे की आशंका जताई थी। उसने पुलिस से गुहार लगाई थी। तब गुलरिहा पुलिस ने मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान नहीं लिया। आशीष की दो साल पहले शादी हुई थी। छह महीने की एक बच्ची है। इस संबंध में इंस्पेक्टर गुलरिहा मनोज कुमार राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

यह थी घटना
गुलरिहा के झुंगिया बाजार निवासी प्रापर्टी डीलर आशीष उर्फ छोटू अपने दोस्त अरविंद के बेटे की जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार की रात में 9.30 बजे के आसपास अरविंद के साथ वह घर से बाहर निकले। कुछ देर बातचीत के बाद मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के बगल में गए। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने सीने में सटाकर गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें