फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर हत्याकांड: सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ भाई ने लगाई एसएसपी से गुहार

Thu, 28 Nov 2019 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सपा प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खोराबार थाने के मदरहवा निवासी प्रापर्टी डीलर और ब्लॉक प्रमुख शैलेष यादव के पड़ोसी बलराम यादव की हत्या के मामले में उनके भाई सिकंदर यादव ने सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को एसएसपी से मुलाकात की। भाई ने एसएसपी से फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी व मामले के जल्द पर्दाफाश की गुहार लगाई।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने सीओ कैंट सुमित शुक्ला व इंस्पेक्टर खोराबार को फोन पर तीन दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। उधर पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी नर्स के एक महिला रिश्तेदार से भी बुधवार को पूछताछ की। सूत्र बताते हैं कि पुलिस आरोपी नर्स के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी संभव है।

मदरहवा निवासी प्रापर्टी डीलर बलराम यादव (25) जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। 23 नवंबर की शाम छह बजे के करीब घर से एक दावत में जाने की बात कहते हुए निकले थे। रात 9 बजे के करीब बलराम का शव रामनगर कड़जहां के चंद्रिका टोला निवासी नर्स आकृति दुबे के घर के बाहर पड़ा मिला। किसी महिला ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही नर्स, उसके माता-पिता और नौकरानी घर खुला छोड़कर फरार हो गए। बलराम के सिर में गोली लगी हुई थी और पाकेट से कारतूस मिला, लेकिन पिस्टल बरामद नहीं हुआ। नर्स के घर से पुलिस को एक बच्चा मिला, जो कि नर्स का भाई था। जिसे पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

बच्चे ने बताया कि बलराम घर में आया था और मीट खाने के बाद बहन का हाथ पकड़कर जबरन बाहर ले जाने लगा। मना करने पर गेट के पास उसने खुद को गोली मार ली। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या मानने लगी। रविवार को बलराम के भाई ने नर्स, उसके माता और पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। घरवालों का कहना है कि बलराम के पास कई गाड़ियां हैं, लेकिन वह गाड़ी लेकर नहीं गया। संभव है कि किसी ने उसे छोड़ा हो।

हीं पिस्टल से गोली मारी, तो पिस्टल को नर्स क्यों लेकर फरार हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट के चार निशान मिले हैं। जिससे प्रतीत होता है कि गोली मारने के पहले डंडे से प्रहार किया गया हो।

हालांकि पुलिस का कहना है कि दो चोट गोली लगने और गोली बाहर निकलने के हैं। वहीं दो अन्य चोट जमीन पर गिरने के हैं। उधर पुलिस ने नर्स के एक महिला रिश्तेदार से बुधवार को पूछताछ की। रिश्तेदार ने बताया कि घटना के बाद नर्स किसी युवक के साथ उसके घर खोराबार आई थी और थोड़ी देर बाद चली गई। उसने पुलिस को कई और अहम जानकारियां दी हैं।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजू
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, सपा नेता दुर्गेश यादव, खोराबार ब्लॉक प्रमुख शैलेष यादव, मेयर प्रत्याशी रहे हरेंद्र यादव, दिनेश यादव, विजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें