अग्रवाल भवन में अग्रवाल महिला समिति द्वारा आयोजित होली उत्सव में मयूरी नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : shivharsh
अग्रवाल महिला समिति ने शुक्रवार को अलीनगर स्थित अग्रवाल भवन में होली उत्सव का आयोजन किया, जिसमें समिति के महिलाओं ने रासनृत्य कर अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली। साथ ही संकल्प लिया कि महाराष्ट्र में किसानों की पीड़ा को महसूस करते हुए होली पर पानी की बर्बादी नहीं की जाएगी। सूखी और सुरक्षित होली खेली जाएगी।
उत्सव की शुरुआत समिति की संस्थापक अध्यक्ष विमला दास और संरक्षक मंडल द्वारा दीप जलाकर हुई। अग्रसेन वंदना के बाद अल्पना अग्रवाल ने आयोजन की रूपरेखा रखी। उसके बाद उत्सव के कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। वृंदावन की रासलीला समेत एक के बाद एक नृत्य प्रस्तुतियां हुईं, जिस पर वहां मौजूद सभी महिलाएं न केवल झूमीं, बल्कि पूरा लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर शर्मिला, लता, शिखा, अंजना, रचना, माया, प्रीति, सुनीता, शोभा, मंजुला, रजनी, सुमन, रमा आदि समिति की सदस्य मौजूद रहीं।