फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से कैदी फरार, इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी

Fri, 11 Oct 2019 08:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बस्ती जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए लाया गया बंदी सिराज (24) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गुरुवार रात 11 बजे के करीब उसके भागने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आनन-फानन में सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और तलाश में जुट गई। जेलर सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि जेल अस्पताल से रेफर होने पर सिराज को जिला अस्पताल ले जाया गया था। 

बाथरूम के रास्ते वह भाग निकला। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि लापरवाही में संबंधित पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फरार बंदी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि फरार बंदी थाना वाल्टरगंज पुलिस ने जेल भेजा था। इसी थाने के पुर्सियां निवासी सिराज ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे जिला अस्पताल के सोल्जर वार्ड में एडमिट कराया गया था। 
विज्ञापन

जिला जेल से दो बंदी रक्षक साथ में तैनात थे। रात करीब 11:00 बजे सिराज ने लघुशंका जाने की जिद की। सिपाहियों ने हथकड़ी खोल कर उसे जाने दिया। शौचालय के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। 

काफी देर तक बाहर न आने पर सिपाही दरवाजे को धक्का देकर अंदर गए तो होश उड़ गए। वह खिड़की पर लगी जाली काटकर फरार हो गया था। तत्काल सूचना पुरानी बस्ती पुलिस और जेलर को दी गई। चारों तरफ नाकाबंदी कर तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें