क्रिसमस की तैयारी में गोलघर मंगलम टावर के पास खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : Rajesh Kumar
क्रिसमस को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। मसीही समाज प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाने के लिए तैयार है। इसे लेकर सभी चर्च सजाए जा चुके हैं। घरों में भी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को साज-सज्जा से लेकर केक बनवाने और क्रिसमस ट्री सजाने का काम पूरे दिन चलता रहा।
शुक्रवार को बाजारों में काफी चहल पहल रही। लोग केक बनवाने के लिए सामानों की खरीदारी करते दिखे और अपने सामने ही केक तैयार भी कराया। क्रिसमस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न चर्चों में शनिवार को वॉच नाइट का आयोजन किया जाएगा। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर, सेंट जोसेफ चर्च सिविल लाइंस, लिटिल फ्लावर चर्च धर्मपुर, क्राइस्ट चर्च आदि सभी चर्चों में श्रद्धालु जुटेंगे। आधी रात तक प्रार्थना चलेगी। वहीं प्रभु जन्म के साथ ही क्रिसमस का जश्न शुरू हो जाएगा।
शुक्रवार को बाजारों में काफी चहल पहल रही। लोग केक बनवाने के लिए सामानों की खरीदारी करते दिखे और अपने सामने ही केक तैयार भी कराया। शुक्रवार को सेंट जान चर्च बशारतपुर में यूथ फेलोशिप की ओर से क्रिसमस ट्री का आयोजन हुआ। क्राइस्ट चर्च में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेतना तिराहे पर कैथोलिक डायसिस की ओर से क्रिसमस मिलन का आयोजन किया गया।