फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में 250 टीटीई के तबादले की तैयारी, सीसीएम से मिले पीआरकेएस पदाधिकारी, जताया विरोध

Fri, 04 Jan 2019 01:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कार्यरत 250 टीटीई के तबादले की तैयारी की गई है। इसकी भनक लगते ही विरोध का सुर मुखर हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के प्रतिनिधिमंडल ने महामंत्री विनोद कुमार राय के नेतृत्व में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) से मुलाकात की। इस संगठन ने पूर्व में लागू स्थानांतरण नीति को लागू करने की मांग की।

विज्ञापन


महामंत्री ने कहा कि संवेदनशील पदों पर स्थानांतरण करने के निर्देश हर वर्ष आते हैं। पूर्व में तत्कालीन मुख्य वाणिज्य प्रबंधक केसी वर्मा ने टिकट जांच कर्मचारियों के आवधिक स्थानांतरण के लिए एक स्पष्ट नीति जारी की थी और सभी मंडल रेल प्रबंधक को निर्देशित किया था। निर्देश में था कि ट्रेन में चलने वाले टीटीई, टिकट जांच दस्ता और छापा दल में अदला-बदली कर ड्यूटी कराई जाएगी। जिन लोगों पर गंभीर मामले हैं, उनके मुख्यालय बदल दिए जाएं। महामंत्री ने कहा कि इस तरह स्थानांतरण से व्यवस्था बिखरेगी और कर्मचारियों में रोष व्याप्त होगा। प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त महामंत्री एके सिंह, मनोज द्विवेदी, सत्यांशु सिंह, ओपी सिंह, दयाशंकर चौधरी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें