फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 22 Jul 2016 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
अंबेडकर मूर्ति के समक्ष मौन धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
 गुजरात में दलितों पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों ने मौन धारण कर विरोध जताया। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर दलितों के उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल और महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने मौन धारण कर धरना दिया। डॉॅ. सैयद जमाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉडल प्रदेश में भी दलितों का उत्पीड़न नहीं रोका जा पा रहा है।

दलितों एवं गरीबों पर खूब अत्याचार किया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री देश के दलितों और गरीबों को कैसे सुरक्षित रख सकेंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री को गुजरात सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी और उनके सम्मान के लिए हर लड़ाई लड़ती रहेगी। इस दौरान मदन त्रिपाठी, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, असलम परवेज, दिलीप कुमार निषाद, वशिष्ट यादव, अमरजीत यादव, विकास द्विवेदी, अनवर हुसैन, डॉ. पीएन भट्ट, अनुराग पांडेय, दिलीप जायसवाल, जयंत पाठक, आरडी चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें