फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष लिफाफे में सुरक्षित होगा भाई-बहन का प्यार

Wed, 20 Jul 2016 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
डाकघर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भाई-बहन के पर्व रक्षाबंधन को कैश कराने के लिए डाक महकमा अभी से जुट गया है। विभाग ने मुख्यालय से ढाई हजार लिफाफे की मांग की है, जिससे इसकी बिक्री शुरू की जा सके।
विज्ञापन

डाक महकमा हर साल रक्षाबंधन पर विशेष तरह की लिफाफें छपवाता है, जिसकी कुछ न कुछ खासियत होती है। इस पर भाई-बहन के प्यार वाला स्टीकर तो छपा ही होता है। साथ ही उसका रंग भी अलग तरह का होता है, जिसे दूर से ही पहचाना जा सकता है। इससे कर्मचारियों को पत्र पेटिका से रक्षाबंधन वाले लिफाफों को निकाल कर छांटने में आसानी होती है। अलग तरह के रंग के चलते विभागीय कर्मचारी आसानी से इन लिफाफों का बैच बना लेते हैं, जिससे पोस्टमैन को रक्षाबंधन की तिथि तक इन्हें पहुंचाने में सुविधा होती है।

क्या है खासियत
दरअसल रक्षाबंधन बरसात के मौसम में पड़ता है, इसलिए इन लिफाफों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि यह वाटर प्रूफ होता है। भीगने पर उसमें रखी राखी के खराब होने का खतरा नहीं रहता है। मुख्यालय से ढाई हजार लिफाफे की डिमांड की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफाफा प्रति वर्ष मुख्यालय से ही आता है। वहां से आने के बाद ही पता चल पाएगा कि लिफाफे की कीमत कितनी रखी गई है। अभी तो केवल डिमांड भेजी गई है।
- लक्ष्मी नारायण पांडेय, सीनियर पोस्ट मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें