फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने 500-1000 के नोट बदलने का काम किया बंद

Mon, 14 Nov 2016 01:08 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस के बाहर रुपये बदलवाने के लिए लगी लाइन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अन्य शहरों में भले ही डाक महकमा नोट बदलने का काम कर रहा हो, मगर गोरखपुर में डाक महकमे ने पब्लिक को पुराने के बदले नए नोट बदलने का काम बंद कर दिया है। केवल खाता धारकों के पुराने नोटों को जमा करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के आदेश पर और पब्लिक की सुविधा की खातिर रविवार को भी प्रधान डाकघर खोला गया। सुबह से नए नोट बदलने वालों की लंबी कतार लग गई। बाद में डाक विभाग के कर्मचारियों ने कतार में खड़े लोगों को बताया, डाकघर में नए नोट नहीं हैं, इस वजह से 500-1000 के नोट बदले नहीं जा सकेंगे। बैंक से नोट आने पर ही पुराने नोटों को बदलने की कार्यवाही हो सकेगी। कतार में खड़े लोग अपने खाते में पुराने नोटों को जमा करवा सकते हैं। फलस्वरूप रविवार को डाकघरों में केवल नोट जमा करने का काम हुआ। नोट बदलने का काम ठप हो गया है।  डाकघरों में बिगड़ सकती है कानून-व्यवस्था ग्रामीण इलाकों तक फैले डाकघरों में अगर नोट बदलने की व्यवस्था में इसी तरह बाधा बनी रही तो वहां पर कानून-व्यवस्था खराब हो सकती  हैं, क्योंकि डाकघर खुलने से पहले ही 500-1000 के पुराने नोट बदलने के लिए लोगों की लंबी कतार लग जा रही है और बाद में बताया जाता है, नए नोट नहीं उपलब्ध हैं। वहीं केंद्र सरकार ने डाकघरों में नए नोट बदलने की पूरी व्यवस्था कर रखी है। इसके अलग से काउंटर भी बनाए गए हैं।

डाक विभाग की शाखाएं दूर-दूर तक ग्रामीण इलाकों में भी है। केंद्र सरकार की ओर से डाकघरों में पुराने नोट बदलने की व्यवस्था की गई है, मगर बैंक नए नोट उपलब्ध नहीं करा रहे हैं और पब्लिक की भीड़ डाकघरों में लग रही है। इसलिए नोट न होने पर कानून-व्यवस्था के बिगड़ने की स्थिति से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पब्लिक हित को ध्यान में रखते हुए नए नोट देने के लिए बैंक को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीबी त्रिपाठी, प्रवर अधीक्षक डाक, गोरखपुर रीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें