पानी में गति होने से डिटर्जेंट की उपस्थिति में माइसेल्स (छोटे अणु) बनेंगे। इन माइसेल्स के हाइड्रोफेबिक हिस्से गंदगी, धूल, मैल आदि से चिपक जाएंगे, जबकि हाइड्रोफिलिक हिस्से पानी के अणुओं से संयुक्त हो जाएंगे। इस प्रकार धुलकर खंगालने पर कपड़े पूरी तरह साफ हो जाएंगे।
डॉ. तिवारी और अवनीश ने इस मशीन के पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया है। भारतीय पेटेंट कार्यालय ने उनके आवेदन में किये गए दावों की जांच परख के बाद उसे पेटेंट जर्नल में प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी हैं।