फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूल काउंसिलिंग फेल, अब सीधे प्रवेश की तैयारी

Mon, 11 Jul 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
काउंसिलिंग - फोटो : Amar Ujala/ file photo
विज्ञापन
बीएड की सीटों को भरने में पूल काउंसिलिंग की तरकीब भी कामयाब नहीं हुई। तीन दिन की पूल काउंसिलिंग के बाद भी गोरखपुर यूनिवर्सिटी से जुड़े तीन जिलों के बीएड कॉलेजों की 25 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह गईं हैं। सीटों के न भरने से कॉलेज प्रबंधन के मायूस चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए बीएड परीक्षा आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी ने सीधे प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूल काउंसिलिंग के बाद बीएड सीटों की स्थिति की पड़ताल में मिली जानकारी के मुताबिक इस काउंसिलिंग में यूनिवर्सिटी से संबद्ध 48 स्व-वित्तपोषित कॉलेजों को अवसर दिया गया था। तीन दिन की पूल काउंसिलिंग के बाद इन कॉलेजों की कुल 4075 सीटों में से 3019 सीटें ही भर सकी हैं। 1056 सीटों को अब भी भरे जाने का इंतजार है।

एक रोचक तथ्य यह भी है कि गोरखपुर दिग्विजय नाथ एलटी कॉलेज ही ऐसा है, जहां की सभी सीटें भरी हैं और एसआर डिग्री कॉलेज गजपुर को अब भी पहले प्रवेश का इंतजार है, यानी वहां अभी तक एक भी प्रवेश नहीं हो सका है। आंकड़े के मुताबिक दूसरे प्रदेशों के अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित सीटों में से भी 19 सीटें अभी नहीं भर सकी हैं। गोरखपुर यूनिवर्सिटी और तीन अनुदानित कॉलेजों की 200 सीटें पहली काउंसिलिंग में ही भर चुकी हैं।
विज्ञापन


पूल काउंसिलिंग के बाद बीएड प्रवेश आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों में सीधे प्रवेश की कवायद भी शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी ने सोमवार की सुबह 10 बजे तक खाली सीटों वाले सभी कॉलेजों के प्राचार्यों या निदेशकों का मोबाइल फोन नंबर मांगा है, जिससे सीधे प्रवेश की प्रक्रिया में उनकी सहभागिता तय की जा सके। सीधे प्रवेश को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी की तेजी को देखते हुए सोमवार को दोपहर बाद इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना स्व-वित्तपोषित कॉलेजों के प्रबंधन द्वारा जताई जा रही है। 
विज्ञापन


जिलेवार खाली सीटों की स्थिति
जिला    कॉलेज    कुल सीट   खाली सीट
गोरखपुर    32       2525      652
देवरिया    12       1050       224
कुशीनगर   04       500         180
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें