फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल को बना दिया मुर्गीबाड़ा, कमरा दे दिया किराए पर

Mon, 02 May 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
स्‍कूल
विज्ञापन
लगातार सख्ती के बाद भी स्कूलों में शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति नहीं हो पा रही है, वहीं स्कूलों की जांच में कई अनियमितताएं भी मिली हैं। एक स्कूल के कई कमरों में एक दबंग ने शिक्षकों की मिलीभगत से मुर्गीबाड़ा खोल दिया था। वहीं एक स्कूल में एक कमरे को प्रधानाध्यापक ने एक ठेकेदार को किराए पर दे दिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा कई स्कूलों में शिक्षक गैरहाजिर मिले। बीएसए ने गैरहाजिर और अनियमितता के आरोप में दस शिक्षकों को निलंबित कर दिया। जबकि आठ शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।

बीएसए के साथ पाली के खंड शिक्षाधिकारी हरी गोविंद सिंह व उरुवा के खंड शिक्षाधिकारी अरुण सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। पाली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल भख्शा में एक मुर्गी पालक द्वारा स्कूल पर कब्जा करके मुर्गी बाड़ा खोल दिया गया। शिक्षकों से पूछताछ में वे जवाब नहीं दे सकीं। जिस पर वहां की सहायक अध्यापिका प्रीतिमा सिंह व कृतिका सिन्हा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बंग्लाखोर का निरीक्षण करने गए अधिकारियों ने एक कमरे में ताला लगा देखा। जांच में पता चला कि प्रधानाध्यापक प्रेम सहाय ने विद्यालय का एक कमरा बिजली विभाग के ठेकेदार को भाड़े पर दे दिया है। जिसमें बिजली के सामान रखे हुए थे और कैंपस में ट्राली खड़ी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।


इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमसार, प्रा. विद्यालय बड़गों, भेलउर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचौहुआ बंद मिला। शिक्षक प्रशांत चौधरी, रीतू अग्रवाल, प्रतिमा सिंह, कुसुम शुक्ला, पुष्पा और रत्नेश कुमार को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसई में गंदगी पाए जाने पर शिक्षक इंद्रदेव यादव व अनुपस्थित होने पर प्रीति यादव को, प्राथमिक विद्यालय बाघागाड़ा की सुनीता तिवारी, प्राथमिक विद्यालय अमसार के अजय कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गों की पूजा और जंगल कौड़िया के प्राथमिक विद्यालय मंझरिया के तेज प्रकाश पांडेय गैरहाजिर मिले। बीएसए ने सभी के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें