फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 पुल के उद्घाटन को लेकर गरमाई राजनीति

Fri, 20 May 2016 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नकहा ओवरब्रिज पर लगी फोर्स। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
नकहा ओवरब्रिज को लेकर राजनीति गरमा गई है। वहीं टकराव की स्थिति देख, पुल का उद्घाटन होने तक जिला प्रशासन ने शुक्रवार को वहां भारी फोर्स तैनात कर दी। पुल की निगरानी में एक प्लाटून पीएसी के अलावा गुलरिहा, गोरखनाथ और चिलुआताल के 10 दरोगा और करीब 30 सिपाही लगाए गए हैं। इसके पहले धर्मशाला पुल के उद्घाटन को लेकर भी सपा और भाजपा में टकराव की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक बार फिर सपाइयाें ने जहां पुल को लेकर नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल पर तीखी टिप्पणी की। वहीं नगर विधायक सपाइयों को छोड़ जिला प्रशासन पर बिफर पड़े। पुल पर भारी फोर्स तैनात करने की नगर विधायक ने निंदा करते हुए कहा कि पुल सार्वजनिक संपत्ति है और कोई भी शहर की जनता को उसका उपयोग करने से रोक नहीं सकता। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर फोर्स नहीं हटाई गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि नकहा का पुल सिर्फ  और सिर्फ  उनके प्रयास और मुख्यमंत्री की सहमति से बना है।

वहीं महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी और शहर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार दोपहर नकहा पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद आयोजित सभा में महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुल के एक तरफ एप्रोच मार्ग और इसके दोनों तरफ के उपमार्ग का निर्माण अभी बाकी है। इसके पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित कोई प्रतिनिधि पुल का लोकार्पण करेगा। नगर विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि पुल के निर्माण में उनका कोई योगदान नहीं है। जिन विकास कार्यों की संस्तुति शासन ने की है, उसके लोकार्पण का अधिकार भी उसके प्रतिनिधि को ही है।  
विज्ञापन


कोई पागल फीता काट दे तो वह उद्घाटन नहीं: जिलाध्यक्ष
सपा कार्यकर्ता सिंहासन सोनकर द्वारा पुल का उद्घाटन करने पर सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान ने कहा कि कोई भी पागल अगर नाचते-गाते जाकर फीता काट दे तो इसे पुल का उद्घाटन नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी से सिंहासन सोनकर का कोई नाता नहीं है। महानगर अध्यक्ष ही यह बता पाएंगे कि वह महानगर कार्यकारिणी का कार्यकर्ता है कि नहीं। उधर महानगर अध्यक्ष ने भी सभा के दौरान सोनकर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि  घोड़ी-घोड़ा लेकर कोई पुल का उद्घाटन नहीं कर सकता। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें