फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया प्लान: 15 अस्थायी ट्रैफिक थाने और चौकी दिलाएंगे गोरखपुर में जाम से निजात

Sun, 15 Dec 2019 11:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
traffic jam - फोटो : file
विज्ञापन
जाम से निजात के लिए एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 अस्थायी ट्रैफिक थाने और चौकियां बनाईं हैं। हर थाने पर एक टीआई और दो टीएसआई की ड्यूटी तय की गई है। इनकी सुबह सात बजे से 11 बजे और रात आठ से 12 बजे तक नियमित तौर से ड्यूटी लगेगी। थाना और चौकी शहर में रोज लगने वाले जाम को देखते हुए समीक्षा के बाद बनाए गए हैं।
विज्ञापन


शहर में जाम की समस्या की वजह से रोज ही लोगों को कई घंटे परेशान होना पड़ता है। ज्यादातर चौराहों पर होमगार्ड ही रहते हैं जिन्हें खुद ही ट्रैफिक की ज्यादा जानकारी नहीं होती और जाम खत्म कराने की जगह परेशानी का कारण बन जाते हैं। इन सब वजहों को देखते हुए एसएसपी ने एक बार फिर नए सिरे से योजना तैयार की है।

शहरी इलाके में यहां पर तैनात होगी यातायात पुलिस
मोहद्दीपुर, हार्बर्ट बंधा, तरंग क्रॉसिंग, गोल्ड सिटी, शास्त्री चौराहा
देहात इलाके में यहां तैनात होगी यातायात पुलिस
कैंपियरगंज, पीपीगंज, चौरीचौरा, बांसगांव, बड़हलगंज, सहजनवां, खजनी, बेलीपार, पिपराइच, गुलरिहा

जिले में इतनी है ट्रैफिक पुलिस
- एक एसपी ट्रैफिक
- दो सीओ ट्रैफिक
- पांच टीआई
- 10 टीएसआई

शहर हो या देहात, जाम की समस्या बढ़ी है। लोगों को राहत देने के लिए अस्थायी चौकी, थाना बनाकर नियमित ड्यूटी लगाने का आदेश दिया है। यातायात थानों के साथ दो-दो यातायात चौकियां रहेंगी, जिनके प्रभारी टीआई होंगे। चौकी पर टीएसआई की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें